ट्रैक्टर रिवर्स लेते समय किसान को मारी टक्कर, पीठ और हाथ में चोट खेत की मेड़ पर काम कर रहा था किसान, प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के एरा गांव में खेत पर काम कर रहे किसान को ट्रैक्टर से हकाई कर रहे व्यक्ति ने वाहन रिवर्स लेते समय टक्कर मार दी। हादसे में किसान के दाहिने हाथ और पीठ में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंदसौर रेफर किया गया। एरा निवासी राजेन्द्र सिंह (50) पिता रोडसिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह गुंदी वाले खेत की मेड़ पर खेती का काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी खेत में एरा निवासी अंतिमदास पिता श्यामदास बैरागी ट्रैक्टर से हकाई कर रहा था। राजेन्द्र सिंह ट्रैक्टर के पीछे खड़े थे। इसी दौरान अंतिमदास ने पीछे देखे बिना तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर रिवर्स ले लिया। इससे राजेन्द्र सिंह नीचे गिर गए और ट्रैक्टर में लगे पंजे से उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई। पीठ पर भी चोट आई। घटना के बाद खेत के पड़ोसी राजेन्द्र सिंह पिता भवानीसिंह और वजे सिंह पिता रामसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को नाहरगढ़ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंदसौर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मंदसौर ले जाकर उसका उपचार कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

