कालाखेत में हंगामा करने पर 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

मंदसौर। कालाखेत में सोमवार को साठिया समाज के लोगों द्वारा किए गए हंगामे के मामले में कोतवाली पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को साठिया समाज के बड़ी संख्या में लोग कालाखेत पहुंच गए थे। समाज के लोग शिवना नदी किनारे उद्यानिकी कॉलेज के पास प्रशासन द्वारा आवास के लिए उपलब्ध कराई गई जगह के बजाय शहर के भीतर ही आवासीय स्थान देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि शहर से दूर रहने के कारण रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। कालाखेत में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने समाज के लोगों से चर्चा कर स्थिति संभालने का प्रयास किया था। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Nov 3, 2026 - 22:54
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0