आज कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन दशपुर सांस्कृतिक उत्सव समिति ने पूरी तैयारियां की राम स्तुति एवं हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ भी होगा सतरंगी आतिशबाजी ने नजारे रहेंगे खास आकर्षण राम लक्ष्मण हनुमानजी की सेना आएगी
मंदसौर। आज 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी पर्व पर दशपुर सांस्कृतिक उत्सव समिति के तत्वावधान में कॉलेज ग्राउंड में सायंकाल परंपरागत रूप से भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कॉलेज मैदान में संध्या 6.30 बजे रावण के पुतले को क्रेन मशीन के माध्यम से खड़ा किया गया l समिति के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह सिसोदिया संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल संयोजक ब्रजेश जोशी ने बताया कि कॉलेज ग्राउंड पर इस भव्य आयोजन की संपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। सायं काल 6:30 बजे कोटा बूंदी के प्रसिद्ध आतिशबाज सतरंगी गगन चुंबी आतिशबाज़ी के रंगारंग नजारे प्रस्तुत करेंगे। फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा रावण का 80 फिट ऊंचा आकर्षक पुतला बनाया गया है इसका मुकुट इस बार कुछ हटकर है और पुतले में कुछ अजूबे भी है तलवार वाला हाथ चलेगा आंखें झपकेगी। गर्दन घूमेगी।साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के 41-41 फीट ऊंचे पुतलों का भी निर्माण किया गया है। पूरे कॉलेज मैदान परिसर में उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है राम ,लक्ष्मण, हनुमान जी की सेना लंका रूपी रावण दहन स्थल पर पहुंचेगी। इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से नशामुक्त मध्य प्रदेश का आव्हान किया जाएगा और मैदान में नशा मुक्ति का संदेश देती पट्टीया लगाई जाएगी। पीजी कॉलेज जैन कॉलेज और डाईट परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कन्या महाविद्यालय के रास्ते कन्या महाविद्यालय के पीछे के रास्ते की भी सफाई कर वहां समुचित आवागमन की व्यवस्था की गई है ताकि उस दिशा से आने वाले लोगों को सुविधा हो सके। पुतलों के दहन के पूर्व राम स्तुति एवं सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ राम कथा के मर्मझ विद्वान पंडित दशरथ भाई जी के सानिध्य में भी किया जाएगा। गत दिवस कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ओर समिति के साथ कालेज ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। पीडब्ल्यू डी, नपा यातायात,विद्युत मंडल आदि विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दशपुर सांस्कृतिक उत्सव समिति ने नगर और समस्त अंचल के निवासियों से अनुरोध किया है कि वह सपरिवार इष्टमित्रों सहित 20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 6:30 बजे से कॉलेज ग्राउंड पर आरंभ दशहरा उत्सव का आनंद लेने अवश्य पहुंचे। *उधर चंटीया उत्सव में कलेक्टर एसपी ने भी खेले डांडिया* नूतन स्टेडियम के पास टैक्सी स्टैंड स्थल पर दशपुर सांस्कृतिक समिति द्वारा चल रहे चंटियां उत्सव में केवल लड़कों के गरबों में बीती रात कलेक्टर दिव्यांक सिंह और एसपी विनोद कुमार मीना ने भी डांडिया खेल कर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान यहां समिति के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया और अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे। नगर में पहली बार केवल लड़कों के गरबा उत्सव में नगर के युवाओं बड़ा ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

