पूर्व मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

मंदसौर। मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी और मंदसौर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर एसपी के पद पर पदस्थ थे। चार दिन पहले ही सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर पदस्थ किया था। सुजानिया ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसमें नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। करीब छह महीने पहले उन्हें सागर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सागर में पदस्थापना से पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व वे एसडीओपी करैरा के साथ-साथ मंदसौर और मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हाल ही में उन्हें सागर एसपी के पद से हटाकर एआईजी, पुलिस मुख्यालय बनाया गया था।

Nov 3, 2026 - 22:54
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0