12 करोड़ की शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, दो मकानों पर चला बुलडोजर

मंदसौर। शहर में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कस्बा मंदसौर स्थित चिकित्सा विभाग को आवंटित शासकीय सर्वे नंबर 40 की करीब 12 करोड़ रुपए कीमत की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण सहित दो मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। तहसीलदार नीलेश पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान नफीस, फिरोज पिता शरीफ खान और जगदीश पिता गोवर्धन के कब्जे हटाए गए। चिकित्सा विभाग को आवंटित इस शासकीय भूमि का कुल क्षेत्रफल 0.30 हेक्टेयर बताया गया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अभियान में नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा। शहर में करोड़ों रुपए की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

Nov 6, 2026 - 09:32
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0