गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मंदसौर। जिले के गांधीसागर में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी प्रस्तावित बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारियों ने गांधीसागर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, टेंट सिटी और हिंगलाज रिजॉर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

