किटियानी में तहसील कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या भानपुरा में नायब तहसीलदार के रीडर के रूप में कर रहे थे काम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मंदसौर। शहर के किटियानी क्षेत्र में सोमवार को एक तहसील कर्मचारी ने अपने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल जैन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, विशाल जैन पूर्व में गरोठ तहसील में ऑफिस कानूनगो के पद पर पदस्थ थे। पिछले करीब एक वर्ष से वे भानपुरा में नायब तहसीलदार के रीडर के रूप में अटैचमेंट पर कार्य कर रहे थे। हाल ही में उनका भानपुरा तबादला किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। प्रारंभिक चर्चाओं में उनके कर्ज में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

