अवैध शराब के अड्डों पर अफजलपुर पुलिस का धावा, 620 लीटर लहान नष्ट झिरकन के बाछड़ा डेरे और अलग-अलग स्थानों पर दबिश, शराब बनाने की सामग्री व उपकरण भी किए नष्ट
मंदसौर। अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अफजलपुर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब निर्माण के लिए तैयार लहान नष्ट किया। पुलिस टीम ने ग्राम झिरकन के बाछड़ा डेरे सहित अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 620 लीटर लहान और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री व उपकरण नष्ट किए। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम झिरकन स्थित बाछड़ा डेरे सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार रखा गया लहान बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने कुल 620 लीटर लहान नष्ट करने के साथ ही लहान तैयार करने में प्रयुक्त सामग्री और उपकरणों को भी नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस की सख्ती नजर आई। कार्रवाई में अफजलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

