सिंहस्थ महापर्व में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के उमड़ने का अनुमान..तदनुसार किए जा रहे हैं सारे इंतजाम..! सिंहस्थ मेला प्राधिकरण उज्जैन के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल से एक खास चर्चा

(ब्रजेश जोशी) मंदसौर। उज्जैन सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल गत दिवस मंदसौर प्रवास पर आए। इसी दौरान दैनिक जनसारंगी के प्रधान संपादक नरेंद्र अग्रवाल के निवास पर कुछ समय रुके यहीं उनसे एक खास चर्चा की गई जिसमें उन्होंने सिंहस्थ पर्व उज्जैन की तैयारी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के कुंभ में उमड़े जन सैलाब और आस्था को देखकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारी की रूपरेखा बनाई है और लगभग 40 करोड लोग उज्जैन सिंहस्थ में आएंगे इस अनुमान अनुसार सभी तरह की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि तुलनात्मक दृष्टि से यदि हम देखें तो उज्जैन में समूचे सिहस्थ परिक्षेत्र में 30 किलोमीटर के क्षेत्र में घाटों का निर्माण किया गया है जबकि इलाहाबाद में 18 किलोमीटर के क्षेत्र में घाट बने थे। उज्जैन शहर की कनेक्टिविटी को चारों दिशाओं से फोरलेन सड़क से जोड़ा जा रहा है। इंदौर और उज्जैन के बीच तीन रास्ते होंगे दो बन गए हैं एक बन रहा है क्योंकि ज्यादा लोग इंदौर के ही रास्ते उज्जैन आएंगे इसलिए यह व्यवस्था की गई। चार नए रेल्वे स्टेशन ओर एयरपोर्ट बनेगा रेलवे स्टेशन पर बहुत ज्यादा यात्रियों की भीड़ न हो इसलिए पूरे सिंहस्थ परिक्षेत्र में चार रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं जो मेला क्षेत्र के आसपास ही रहेंगे।उज्जैन की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदला जा रहा है जल्द ही इसका भूमि पूजन होगा। इंदौर का एयरपोर्ट 2700 मीटर परिधि में बना है जबकि उज्जैन का 4000 मीटर की परिधि में बनेगा यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। 950 करोड़ की योजना से क्षिप्रा का जल होगा शुद्ध श्री अग्रवाल ने बताया कि बाहर के श्रद्धालुओं के लिए क्षिप्रा नदी में स्नान करने की जो व्यवस्था निश्चित की गई है उसमें शुद्ध निर्मल स्नान योग्य जल उन्हें मिले यह व्यवस्था पूरी की जा रही है। पहले क्षिप्रा का पानी इंदौर की खान नदी का पानी मिलने से दूषित होता था लेकिन अब कान ड्रायवर्शन योजना के तहत 9:50 करोड रुपए की एक बड़ी योजना बनाई गई है जिसमें 12 किलोमीटर टनल 18 किलोमीटर का ओपन नाला रहेगा जिससे दूषित पानी डायवर्ड होकर बाहर बायपास किया जाएगा। जिससे क्षिप्रा का जल पूरी तरह से शुद्ध और निर्मल रहेगा क्षिप्रा नदी मे जल स्तर बना रहे इसके लिए एक नए डेम का भी निर्माण किया जा रहा है और एक बड़ा जलाशय भी बनाया गया है जो क्षिप्रा के पानी को फिल्टर करेगा। मेला क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण साधु संतों के लिए उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है जहां कैंप लगेंगे वहां सड़कों का डामरीकरण किया गया है पक्की सड़कें बनाई जा रही है। पिछले सिंहस्थ में तेज वर्षा के कारण कुछ कैम्पों में अव्यवस्था हुई थी कीचड़ हो गया था किंतु अब संपूर्ण सिहस्त क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है ताकि कीचड़ जैसी कोई समस्या ना हो। भीड़ नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था उन्होंने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए शहर के अंदर और बाहर सीसी कैमरे तो लगे ही हैं 50 ड्रोन कैमरे भी उन क्षेत्रों में तैनात रहेंगे जहां भीड़ का दबाव ज्यादा रहेगा। उज्जैन शहर में 62 सड़कों को चौड़ा किया गया है। पूरा उज्जैन शहर बदला बदला सा नजर आ रहा है। आवागमन को सुगम करने के लिए हर बार सिंहस्थ में मार्गो का चौड़ीकरण किया जाता है उज्जैन के निवासी और व्यवसायियों का बहुत बड़ा हृदय है सिंहस्थ महापर्व में कुछ असुविधा भी स्वीकार करते हैं।लेकिन यह भी देखा गया है कि जिन-जिन क्षेत्रों में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है वहां व्यापार व्यवसाय बढ़ा है जमीनों की कीमतें बढ़ी है। जहां तक धर्मस्थलों के निर्माण की बात है तो उज्जैन में केवल एक धर्मस्थल को छोड़ कहीं कोई विवाद नहीं हुआ इस क्षेत्र में 12 मंदिरों के निर्माण हटाए गए जबकि जिस धर्मस्थल को लेकर विवाद किया गया पहले उन्हें नोटिस दिया गया जिसके विरुद्ध वे हाई कोर्ट गए वहां 28 पेज का एक निर्णय पारित हुआ जिसमें धर्मस्थल के निर्माण को अतिक्रमण माना गया इस निर्णय के विरुद्ध जब डबल बेंच में याचिका लगाई तो वहां से भी याचिका निरस्त हुई तब अतिक्रमण हटाया गया है। मंदसौर में होंगे 166 करोड़ रु. के निर्माण कार्य मंदसौर शहर को सिहस्थ उज्जैन के वृहद आयोजन के परिप्रेक्ष्य में 166 करोड रुपए के विकास कार्य की सौगात मिली है। भगवान पशुपतिनाथ से नालछा माता क्षेत्र के लिए फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। सर्किट हाउस में 20 नए कमरे बनाए जाएंगे। रोड डिवाइडरों पर रोशनी की जाएगी यह सब काम शुरू हो गए हैं। श्री अग्रवाल ने जनता जनार्दन से आह्वान किया है कि उज्जैन सिंहस्थ पर्व का पूरा आनंद और धर्म लाभ लेवे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो यह पूरा इंतजाम किया गया है।

Oct 10, 2026 - 08:45
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0