अवैध शराब के चार मामले, चार आरोपी पकड़ाए
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से देशी शराब और हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। चार अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। पिपलियामंडी थाना पुलिस ने ग्राम बही पार्श्वनाथ के सोकड़ी रोड से सनावदा निवासी भारतसिंह राजपूत (45) से देशी प्लेन शराब के 16 क्वार्टर, कुल 2 लीटर 880 मिलीलीटर शराब जब्त की। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम मुरली डेरा आम रोड से रातीतलाई निवासी वंश बाछड़ा के पास से देशी प्लेन शराब के 16 क्वार्टर जब्त किए। इसी प्रकार चंगेरी गिट्टी मशीन के सामने से चंगेरी निवासी बंशीलाल मोगिया से 6 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। वहीं ग्राम बरखेड़ापंथ में नाकोड़ा होटल के सामने नाले की पुलिया के पास से कमल पंवार से 6 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब पकड़ी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

