एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की तस्करी करते 2 पकड़े, खरीददार समेत 3 गिरफ्तार 526 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा और मोटरसाइकिल जब्त; भैसोदामंडी के अकरम की तलाश
मल्हारगढ़। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मादक पदार्थ खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू-नीमच राजमार्ग पर कृषि मंडी के सामने 2 युवक मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी14एनजी3931 से आए लक्की पिता सुरेश हाड़ा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कालाखेड़ा, थाना गरोठ और राधेश्याम उर्फ कमलेश पिता भैरूलाल हाड़ा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम कालाखेड़ा, थाना गरोठ को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ खरीदने वाले शेराराम पिता कानाराम देवासी, उम्र 24 वर्ष, निवासी पंचवा खुर्द, जिला पाली, राजस्थान, हाल मुकाम भेखराई नगर, थाना भेखराई, जिला पुणे, महाराष्ट्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अकरम निवासी भैसोदामंडी का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में अपराध क्रमांक 175/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/15, 22 और 29 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने 526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा की कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपए तथा 50 हजार रुपए कीमत की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

