रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में चोरी, नकदी गायब; जेवर सुरक्षित मिले परिवार कोटा गया था, बेटी स्कूल से लौटी तो खुला मिला अलमारी का लॉक और बिखरा पड़ा था सामान
शामगढ़। रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में चोरी का मामला सामने आया है। रेलवे के सिग्नल कार्यालय में कार्यरत आबिद हुसैन के क्वार्टर से नकदी गायब होने की जानकारी मिली है। घटना के समय परिवार कोटा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुरुआत में नकदी के साथ लाखों रुपए के जेवर चोरी होने की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में जेवर सुरक्षित मिल गए। फिलहाल कितनी नकदी गायब हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, आबिद हुसैन रेलवे कॉलोनी में पीडब्ल्यूआई कार्यालय के पीछे स्थित क्वार्टर नंबर 345/आर, टाइप-2 में रहते हैं। परिवार के सदस्य कोटा गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर में उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी तो अलमारी का लॉक खुला मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घर में रखी नकदी गायब होने की जानकारी सामने आई। घटना की शुरुआती जानकारी में नकदी के साथ लाखों रुपए के जेवर चोरी होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, बाद में परिवार को जेवर एक थैली में अलग रखे हुए मिल गए। इससे जेवर चोरी होने की आशंका दूर हो गई। नकदी की वास्तविक राशि कितनी है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

