ढाबे के पास खड़ी कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी फरार पुलिस ने आठ प्लास्टिक कट्टों में भरा मादक पदार्थ बरामद किया, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नारायणगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोरदिया रोड स्थित एक ढाबे के पास खड़ी हुंडई आई-20 कार से 100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। कार में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया था। मामले में आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्रकुमार पंवार ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम बोरदिया फंटा, मनासा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बोरदिया कला (नीमच) निवासी कृष्णपालसिंह पिता मदनसिंह सौंधिया राजपूत अपनी सफेद हुंडई आई-20 कार क्रमांक एमपी 09 सीएस 0621 में डोडाचूरा भरकर बोरदिया रोड पर मनोहरसिंह के ढाबे के पास खड़ी कर गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ढाबे पर ताला लगा था। ढाबे की आड़ में संदिग्ध कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो आगे-पीछे की सीटों और डिक्की में आठ प्लास्टिक के कट्टे रखे मिले। इनमें कुल 100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। थाना प्रभारी पंवार के अनुसार, आरोपी कृष्णपालसिंह फरार है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

