चाय की दुकान का ताला तोड़ा, सिगरेट-गुटखा और नमकीन तक ले गए चोर दलौदा में बेखौफ बदमाशों ने श्याम टी स्टाल को बनाया निशाना, सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को चोरी का पता चला
मंदसौर। दुकानों को निशाना बना रहे बेखौफ चोरों ने अब चाय की दुकान को भी नहीं छोड़ा। दलौदा थाना क्षेत्र में अंकुर स्कूल और जिला सहकारी बैंक के पास स्थित श्याम टी स्टाल का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोर दुकान से सिगरेट, गुटखे के पैकेट, बीड़ी और नमकीन तक ले गए। घटना का पता मंगलवार सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर चला। सेजपुरिया निवासी घनश्याम (39) पिता किशन कुहार ने दलौदा थाने में आवेदन देकर बताया कि वह 31 अगस्त की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सामान बिखरा था और कई सामान गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से सिगरेट के 30 पैकेट, विमल गुटखे के 7 पैकेट, सैंपल बीड़ी के 2 बुश, नमकीन के पैकेट और राजश्री के 2 पैकेट चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद घनश्याम कुहार ने दलौदा थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले को जांच में लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

