26 लाख की एमडी और डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार पलवई फंटे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा; जावरा का रहने वाला है आरोपी

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने पलवई फंटे पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम एमडी और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त एमडी की कीमत करीब 26 लाख रुपए और डोडाचूरा की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और नीली लोअर पहने एक गंजा व्यक्ति विमल के झोले में मादक पदार्थ लेकर पलवई फंटे की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फंटे पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुख्तयार अहमद खान (50) पिता मुस्लिम अहमद खान, निवासी नीम चौक के पीछे सागर पेशा, जावरा, जिला रतलाम बताया। तलाशी लेने पर उसकी लोअर की बाईं जेब में प्लास्टिक की थैली से 260 ग्राम एमडी बरामद हुई। उसके हाथ में मौजूद विमल के झोले की तलाशी लेने पर 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने दोनों मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अफजलपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। मामले में उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Sep 12, 2026 - 07:54
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0