फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 12 वर्षीय बालक की कुचलने से मौत
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बाबा रामदेव के दर्शन कर परिवार के साथ घर लौट रहे दंपती और उनके 12 वर्षीय बेटे के साथ मल्हारगढ़ क्षेत्र में चामुंडा माता मंदिर के समीप फोरलेन पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गब्बर पिता बाबुलनाथ (35), पत्नी नगीना पति गब्बर (30) और उनका 12 वर्षीय बेटा सरस बाइक से बाबा रामदेव के दर्शन कर उज्जैन क्षेत्र स्थित अपने घर की ओर लौट रहे थे। चामुंडा माता मंदिर के समीप बारिश के कारण फोरलेन पर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बालक सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसके सिर में गंभीर चोट।आई, ओर सिर क्षत विक्षत हो गया। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सरस को मृत घोषित कर दिया। गब्बर और नगीना का उपचार जारी है। मृतक सरस कक्षा 5वीं का छात्र था। परिवार में उसका एक बड़ा भाई भी है। गब्बर मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बारिश के कारण फोरलेन पर जमा पानी को भी हादसे का एक कारण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

