हरसोल में दिनदहाड़े घर के ताले तोड़े, 90 हजार नकद और 800 ग्राम चांदी के जेवर ले गए चोर
पिपलिया स्टेशन। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के हरसोल गांव में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर करीब 90 हजार रुपए नकद और लगभग 800 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हरसोल निवासी इकबाल हुसैन के घर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे चोरी हुई। बदमाशों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर घुसकर नकदी व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

