महिला को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
भानपुरा। महिला को कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजकर परेशान करने के मामले में भानपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भानपुरा थाना प्रभारी विनय बुंदेला के अनुसार, सोमवार 28 सितंबर को नगर के वार्ड निवासी 50 वर्षीय रियाज उर्फ जुर्राट पिता वहीद अंसारी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी से उसकी पूर्व में जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर वह कथित रूप से बदनीयती से लगातार फोटो और वीडियो भेजकर उसे परेशान कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रियाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

