सांसरी पिपल्या में 65 पेटी अवैध शराब जब्त मकान के पीछे बाड़े में छिपाकर रखी थी शराब, 585 बल्क लीटर जब्त; 3.52 लाख रुपए की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीतामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम सांसरी पिपल्या में पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 65 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। शराब की कुल मात्रा 585 बल्क लीटर है, जिसकी कीमत 3 लाख 52 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी दिनेश प्रजापति के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए सीतामऊ थाने पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि सांसरी पिपल्या निवासी उमरावसिंह पिता सरदारसिंह राजपूत (58) के घर के पीछे बने बाड़े में अवैध शराब रखी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो देशी प्लेन शराब की 11 पेटी और देशी मसाला शराब की 54 पेटी मिलीं। पुलिस ने कुल 65 पेटी शराब जब्त कर उमरावसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कुल मात्रा 585 बल्क लीटर और कीमत 3 लाख 52 हजार रुपए है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक डीएस पंवार, प्रधान आरक्षक 375 रमेशचंद्र, आरक्षक 854 सुरेश चौहान, आरक्षक 839 मनीष पाटीदार, आरक्षक 378 नंदकिशोर वर्मा, महिला आरक्षक 187 सरिता पाटीदार और प्रधान आरक्षक चालक मनोज भट्ट शामिल रहे।

Oct 1, 2026 - 08:20
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0