खंडेलवाल की जुबान फिसली, डिप्टी सीएम देवड़ा को बता दिया मुख्यमंत्री ओएसडी पर कार्रवाई की तारीफ करते हुए हुई चूक, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे चुटकी

मंदसौर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जुबान ऐसी फिसली कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को मुख्यमंत्री बता गए। आलीराजपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान हुई इस चूक का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस पर चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि गलती से ही सही, देवड़ा का प्रमोशन तो हो गया। दरअसल, हेमंत खंडेलवाल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी पर लगे रिश्वत के आरोपों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओएसडी को तत्काल हटाने के फैसले के लिए देवड़ा की तारीफ की। बातों-बातों में वे उन्हें मुख्यमंत्री कह गए। खंडेलवाल ने कहा, “मैं जगदीश देवड़ा जैसे हमारे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करूंगा कि पेपर की न्यूज के आधार पर उन्होंने एक घंटे में ही निर्णय लेते हुए ओएसडी को हटा दिया।” उनका आशय उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से ओएसडी को हटाने के फैसले की सराहना करना था, लेकिन मुख्यमंत्री कह जाने से बयान चर्चा में आ गया। अब इस जुबानी चूक को लेकर लोग मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं कि कुछ देर के लिए ही सही, देवड़ा के मन में लड्डू जरूर फूटे होंगे।

Oct 12, 2026 - 08:09
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0