कचनारा में फूड पॉइजनिंग से 33 लोग बीमार, अस्पताल में बेड कम पड़े नगरी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार, 12 मरीज मंदसौर जिला अस्पताल रेफर; कुछ मरीजों को नीचे बैठकर कराना पड़ा इलाज

नगरी। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कचनारा में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान फूड पॉइजनिंग से 33 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी प्रभावितों को उपचार के लिए नगरी चिकित्सालय लाया गया। मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से अस्पताल में बेड की कमी हो गई और कुछ लोगों को नीचे बैठकर उपचार कराना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक विपिन जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अभिषेक जैन से फोन पर चर्चा की। उन्होंने मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उचित उपचार सुनिश्चित करने के संबंध में बात की। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि सभी मरीजों की स्थिति ठीक है और फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है। नगरी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद 12 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया। इन मरीजों की स्थिति भी खतरे से बाहर बताई गई है। मरीज बढ़े तो सामने आई बेड की कमी फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद एक साथ बड़ी संख्या में मरीज नगरी चिकित्सालय पहुंचे। इससे अस्पताल में उपलब्ध बेड कम पड़ गए। कुछ मरीजों को बेड नहीं मिलने के कारण नीचे बैठकर ही उपचार कराना पड़ा। घटना ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और आपात स्थिति में मरीजों को संभालने की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने पर पर्याप्त बेड और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी सामने आई।

Oct 16, 2026 - 08:24
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0