कृषि उपज व्यापारी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर परिजनों के अनुसार 8 से 10 वार किए, आंतें तक बाहर आईं; आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रुणीजा रोड पर किया चक्काजाम

मंदसौर। जिले के सुवासरा में रविवार सुबह कृषि उपज व्यापारी विक्रम बंजारा (35) पर चाकू से हमला कर दिया गया। वह दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी उन पर हमला हुआ। गंभीर हालत में उन्हें सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। परिजनों के मुताबिक, विक्रम पर चाकू से 8 से 10 वार किए गए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। विक्रम के अंकल मिश्रीलाल ने बताया कि बेहोश होने से पहले विक्रम ने कथित तौर पर विक्रम दायमा नाम के व्यक्ति का नाम बताया था। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुवासरा के रुणीजा रोड पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही आरोपियों की दुकानों और घरों को तोड़ने की मांग पर भी अड़े रहे। सूचना मिलने पर सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर चक्काजाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। हमलावर वारदात के बाद चाकू घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्थिति को देखते हुए सुवासरा सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

Oct 19, 2026 - 08:05
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0