लहसुन गोदाम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 250 किलो लहसुन के 10 कट्टे बरामद, कीमत करीब 20 हजार रुपए

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पिपलियामंडी पुलिस ने लहसुन गोदाम से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 250 किलोग्राम लहसुन के 10 कट्टे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रमसिंह इवने के अनुसार, विराट कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा (65) ने 15 अक्टूबर की रात अपने लहसुन गोदाम से 10 कट्टे लहसुन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर अर्जुन (28) पिता सत्यनारायण बावरी निवासी देवरी, हाल मुकाम अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी और अंतरसिंह (35) पिता उमराव सिंह राजपूत निवासी अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए लहसुन के 10 कट्टे बरामद कर जब्त कर लिए गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Oct 22, 2026 - 08:06
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0