कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल फोरलेन पार करते समय हुआ हादसा, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

मंदसौर। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में थड़ोद बालाजी मंदिर के पास फोरलेन हाईवे पर बुधवार शाम कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को टोल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। काचरिया चंद्रावत निवासी किशन (35) अपने खेत उजागरिया जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही घीसालाल (70) मिले और उन्होंने साथ चलने के लिए मदद मांगी। किशन ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। दोनों उजागरिया के लिए रवाना हुए थे। थड़ोद बालाजी मंदिर के पास फोरलेन पार करते समय कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किशन के सिर में करीब 10 टांके आए हैं। हाथ-पैर में भी चोटें लगी हैं। घीसालाल के हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Oct 23, 2026 - 08:37
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0