कार धोते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत, बचाने पहुंचा युवक भी झुलसा
मंदसौर। नारायणगढ़ के एक वॉशिंग सेंटर में शुक्रवार दोपहर कार धोते समय करंट लगने से 32 वर्षीय कर्मचारी शमशेर रंगरेज की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे एक युवक को भी करंट लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। नारायणगढ़ निवासी शमशेर, ओम गुर्जर और लोकेश उर्फ शेरू के वॉशिंग सेंटर पर करीब चार साल से काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर सिल्वर रंग की बलेनो कार धोते समय उसे करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बिजली बंद कराई और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शमशेर के पिता सलीम मोहम्मद रंगरेज के अनुसार, हादसे से पहले वह घर पर खाना खाकर सेंटर लौटा था। मृतक के दो बच्चे हैं। शुक्रवार रात शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र पंवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

