मादक पदार्थ तस्करी का फरार इनामी आरोपी राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार, 3 हजार का था इनाम

मंदसौर। एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत भैसोदामंडी पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी को राजस्थान बॉर्डर स्थित टगर चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहजमान खान उर्फ जमान (28) निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, भवानीमंडी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को भैसोदामंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव की टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार आयमान पिता अयाज खान निवासी आजाद नगर, इंदौर और साबान खान पिता मोहम्मद फारूख निवासी लोधीपुरा, इंदौर को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान कार से 170 ग्राम एमडीएमए और 4.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने मादक पदार्थ शाहजमान खान निवासी भवानीमंडी से प्राप्त करना बताया था। इसके बाद से ही शाहजमान फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। फरार आरोपी की तलाश में जुटी भैसोदामंडी चौकी पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर स्थित टगर चौराहे पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार बुंदेला, चौकी प्रभारी धर्मेश यादव, आरक्षक जितेंद्र कोठे और आरक्षक बहादुर भुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nov 4, 2026 - 22:39
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0