भाजपा मंडलों की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार और आगामी अभियानों की बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों की मासिक संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सदस्यता विस्तार, सेवा गतिविधियों तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदसौर दक्षिण, उत्तर, दलौदा एवं बूढ़ा मंडल की बैठकों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ताओं का निरंतर जनसंपर्क है। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए तथा आगामी कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और शक्ति केंद्रों की नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। बैठकों में 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान, सामाजिक समरसता संकल्प अभियान, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम, बूथ माइक्रो मेंटेनेंस अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बूथ प्रशिक्षण, मन की बात तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों की जिम्मेदारियां भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Aug 6, 2026 - 20:02
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0