युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- वीडियो में बताई थी परेशानी; पुलिस को नहीं मिला वीडियो

नीमच। जावद थाना क्षेत्र के अठाना गांव में रविवार शाम 28 वर्षीय युवक चेतन पिता जमनालाल सुथार का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर पर अकेला था। परिजनों ने मोबाइल और वॉट्सऐप चैट के आधार पर एक युवती पर पिछले 5-7 दिनों से चेतन को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर युवती की भूमिका की जांच करने और दोष पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि उसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं मिली है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे चेतन की मां खेत से घर लौटीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों और परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया तो चेतन फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई और अन्य परिजनों का कहना है कि चेतन ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी स्थिति के बारे में बात की थी। हालांकि जावद थाना प्रभारी मनोज जादौन ने बताया कि पुलिस को अभी ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। परिजनों ने चेतन के मोबाइल और वॉट्सऐप चैट के आधार पर आरोप लगाया है कि एक युवती उसे पिछले 5-7 दिनों से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। उनका दावा है कि इसी वजह से चेतन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मोबाइल और चैट की जांच कर युवती की भूमिका स्पष्ट करने तथा जांच में दोष सामने आने पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज जादौन ने बताया कि युवक की आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो के संबंध में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं है। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Sep 22, 2026 - 07:50
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0