चार दिन से घर में बंद था योगेश, बदबू आने पर खुला राज; संदिग्ध अवस्था में मिला शव
मंदसौर। शहर के दावा बाजार स्थित एक मकान में सोमवार को योगेश चाहुजा का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक लंबे समय से मकान में अकेले रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब चार दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। सोमवार को मकान से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की जांच के दौरान योगेश का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य और सिंधी समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई शुरू की तथा मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

