खेत में लगी पानी की मोटर और केबल चोरी, किसान को 17 हजार का नुकसान

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ग्राम खोखरा और सोकड़ी के बीच खेत से अज्ञात बदमाश सिंचाई के लिए लगी पानी की मोटर और केबल चोरी कर ले गए। चोरी से किसान को करीब 17 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी सुबह खेत पर पहुंचने पर हुई। खोखरा निवासी किसान विक्रम डाबी ने बताया कि सिंचाई के लिए खेत में बने पक्के कुएं में करीब 15 हजार रुपये कीमत की पानी की मोटर स्थायी रूप से लगी थी। बुधवार रात अज्ञात बदमाश कुएं से मोटर के साथ करीब 2 हजार रुपये कीमत की केबल भी निकालकर ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर मोटर और केबल गायब मिले। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। किसान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खेत के समीप सोकड़ी-खोखरा मार्ग पर गिट्टी मशीनें संचालित होती हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिस फुटेज की जांच करे तो बदमाशों का सुराग मिल सकता है। पीड़ित किसान ने पुलिस से चोरी का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच करने, चोरी गई मोटर व केबल बरामद करने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Sep 9, 2026 - 08:00
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0