दीपाखेड़ा में घर से 57.750 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार देशी शराब के 200 क्वार्टर, बीयर के 30 डिब्बे और आईबी की 9 बोतलें मिलीं
सीतामऊ। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम दीपाखेड़ा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहनसिंह पिता रतनसिंह चौहान (55), निवासी दीपाखेड़ा के घर से 57.750 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 28,200 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर की तलाशी के दौरान चार कार्टून में देशी प्लेन शराब के 200 क्वार्टर, एक पेटी माउंट 6000 बीयर के 24 डिब्बे, प्लास्टिक पैकिंग में माउंट 6000 बीयर के 6 डिब्बे तथा इम्पीरियल ब्लू (आईबी) की 9 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी से शराब रखने और बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब उसका पुत्र अजय सिंह लेकर आया था। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के कथन का मेमो तैयार किया है। बरामद शराब को विधिवत जब्त करने के बाद पुलिस ने मोहनसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। कार्रवाई थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

