दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, 50 हजार नकद और एक लाख के चांदी के जेवर ले गए

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ग्राम उमरिया में सोमवार को दिनदहाड़े घर का दरवाजा खुला छोड़कर बाहर जाना परिवार को महंगा पड़ गया। अज्ञात बदमाश घर में घुसे और लोहे के ड्रम में रखे करीब 50 हजार रुपए नकद तथा करीब एक लाख रुपए कीमत के चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना का पता शाम करीब 5 बजे महिला के घर लौटने पर चला। पन्नालाल पिता शंकरलाल बलाई निवासी उमरिया ने पिपलियामंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे पन्नालाल खेत पर दवाई का छिड़काव करने गया था। उसकी पत्नी और बेटा भी उस समय घर पर नहीं थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए और नकदी व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। शाम करीब 5 बजे महिला घर पहुंची तो सामान बिखरा मिला। घर की तलाशी लेने पर नकदी और चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Sep 23, 2026 - 08:17
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0