आवारा मवेशियों की लड़ाई में फिर महिला घायल, हाथ में आई गंभीर चोट
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में घर के बाहर बैठी ग्यारसीबाई पत्नी स्व. मोहनलाल लक्षकार उस समय घायल हो गई, जब वह घर के बाहर बैठी थी। मंगलवार को शाम दो मवेशी आपस में लड़ने लगे। मवेशियों की लड़ाई के दौरान महिला चपेट में आ गई और उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी पुराना अस्पताल मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व एक महिला मवेशी के हमले में घायल हो गई थी, जिसे भी गंभीर चोटें आई थी। इधर, नगर में आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से कार्रवाई चलने की जानकारी दी गई है। सीएमओ प्रवीण सेन ने बताया कि मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने नगर के पशुपालकों से भी अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और उन्हें घर पर ही रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

