पीछे से स्कूटी ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, सिर और हाथ में चोट कचनारा में खेत पर जाते समय हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर जिला अस्पताल रेफर

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में खेत पर जा रही बुजुर्ग महिला को पीछे से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर और हाथ में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कचनारा निवासी शंभुलाल (56) पिता दशरथ बागरी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह अपनी मां रामकुंवर बाई के साथ कचनारा से खेत पर जा रहा था। वह पीछे चल रहा था, जबकि उसकी मां कुछ कदम आगे थीं। दोनों रघुवीर सिंह सिसोदिया के जामफल के बगीचे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से स्कूटी क्रमांक एमपी 14 जेडके 8276 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और रामकुंवर बाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और उनके सिर व हाथ में चोट आई। घटना के बाद गांव के ईश्वरसिंह परिहार मौके पर पहुंचे और अपनी कार से घायल महिला को नाहरगढ़ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मंदसौर लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Oct 2, 2026 - 08:25
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0