शराब के नशे में पति ने पत्नी से मारपीट की, जान से मारने की धमकी का आरोप सोयाबीन कटाई के लिए नापाखेड़ा पहुंची थी महिला, नारायणगढ़ थाने में शिकायत के बाद केस दर्ज

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सोयाबीन कटाई के लिए नापाखेड़ा पहुंची महिला के साथ उसके पति द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर शराब पीकर आए दिन विवाद करने और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिंगोरिया बड़ा निवासी रीना (30) पति विक्रम धाकड़, हाल मुकाम बालागंज मंदसौर ने नारायणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हिंगोरिया बड़ा निवासी विक्रम पिता ईश्वरलाल धाकड़ से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। उसका पति नापाखेड़ा में लाइनमैन का काम करता है और शराब पीने का आदी है। रीना के अनुसार, उसका पति आए दिन घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता है। बुधवार को वह मंदसौर से नापाखेड़ा सोयाबीन कटाई के लिए गई थी। नापाखेड़ा-बूढ़ा रोड चौपाटी पर उसके पति ने उसे देख लिया और वहां आने का कारण पूछा। आरोप है कि इसके बाद विक्रम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। रीना ने बताया कि गाली देने से मना करने पर विक्रम ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी पीठ पर अंदरूनी चोट आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Oct 2, 2026 - 08:25
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0