गरोठ में खेत से निकला 110 किलो का मगरमच्छ, दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू वन विभाग की टीम ने गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर में छोड़ा, मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में मची थी दहशत

गरोठ। गरोठ-शामगढ़ रोड स्थित एक खेत में शुक्रवार को करीब 110 किलो का मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद शाम को उसे गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, खेत मालिक शिवकुमार वर्मा के खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना गरोठ रेंज के रेंजर नागू लाल मालवीय को दी। इसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के नरेंद्र चुंडावत, मुकेश मालवीय, किशोर गोस्वामी और चालक बागड़ी ने सहयोग किया। गरोठ नगर के कुछ नागरिक भी अभियान में शामिल रहे। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसके प्राकृतिक आवास गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर में छोड़ दिया गया।

Oct 17, 2026 - 08:09
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0