शराब पीने से रोका तो भाजपा नगर मंत्री के घर पहुंचे लाठी-डंडे लेकर दो युवक सीसीटीवी में कैद हुए युवक, पकड़ने दौड़े तो भागे; थाने में दिया आवेदन
मंदसौर। अभिनंदन क्षेत्र में शराब पीने से रोकने की बात पर विवाद का मामला सामने आया है। भाजपा उत्तर मंडल के नगर मंत्री दीपक यादव के घर के बाहर रात करीब 12.45 बजे दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। दोनों युवक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना के बाद दीपक यादव ने थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। दीपक यादव के अनुसार, पद्मावती रिसॉर्ट से चौथी गली स्थित उनके घर के बाहर शराब पीने से रोकने के बाद यह घटनाक्रम हुआ। रात में दोनों युवकों को लाठी-डंडे लेकर घर के बाहर पहुंचते देख वे उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन दोनों भाग निकले। इसके बाद दीपक यादव ने पड़ोसी विमल यादव के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

