डूंगरखेड़ी में नकली दूध की फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप शामगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई जारी, बरामद सामग्री और आरोपियों को लेकर जानकारी का इंतजार
मंदसौर। शामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डूंगरखेड़ी में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम फैक्ट्री में जांच कर रही है और नकली दूध बनाने तथा उसकी आपूर्ति से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल छापेमारी में क्या-क्या सामग्री बरामद हुई और कितने लोग कार्रवाई के दायरे में आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

