मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा

मंदसौर, 30 अक्टूबर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसमें मंदसौर जिले के दो विद्यार्थियों प्रिंस सागर और काव्या शर्मा का चयन हुआ है। दोनों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में 45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के 51 विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया है। सभी विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मंदसौर जिले से विद्यालय स्तर पर सीएम राइज विद्यालय के विद्यार्थी प्रिंस सागर साकेत का चयन हुआ है। वहीं महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर काव्या शर्मा विजेता बनी हैं। दोनों विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के चेक और प्रमाण पत्र श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को एक नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कार वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

Oct 31, 2026 - 08:21
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0