गैस की नली लीक हुई, चाय बनाने बैठे बालाराम आग की चपेट में; 40 फीसदी झुलसे
गरोठ। क्षेत्र के ढाकनी गांव में मंगलवार रात गैस की नली में लीकेज होने से अचानक आग भड़क गई। चाय बनाने के लिए गैस चालू कर रहे 60 वर्षीय बालाराम पिता नानूराम आग की चपेट में आ गए। हादसे में उनका चेहरा, शरीर और पैरों तक का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात करीब साढ़े 12 बजे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना रात करीब 8 बजे की है। बालाराम घर में अकेले थे। वे चाय बनाने के लिए गैस चालू कर रहे थे। इसी दौरान गैस की नली में लीकेज होने से अचानक आग भड़क गई और बालाराम उसकी चपेट में आ गए। हादसे के समय उनकी पत्नी हीराबाई दूध लेने गई हुई थीं। घर लौटने पर उन्होंने पति को आग की लपटों से घिरा देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर बालाराम को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंदसौर रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े 12 बजे एंबुलेंस से बालाराम को मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके चेहरे से लेकर पैरों तक शरीर का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा झुलसा है। उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। बालाराम और हीराबाई की कोई संतान नहीं है। दोनों पति-पत्नी ही घर में रहते हैं। घटना के समय बालाराम घर में अकेले थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

