खेतों में जमीन के नीचे छिपाकर रखी शराब बरामद, 200 लीटर लहान और भट्टी नष्ट
मंदसौर। अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अफजलपुर थाना पुलिस ने ग्राम बाग्या और आसपास के खेतों में कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर छिपाकर रखी कच्ची महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 42 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब जब्त की है। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार 200 लीटर लहान और निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भट्टी को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अवैध शराब की धरपकड़ के लिए थाना अफजलपुर से अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने ग्राम बाग्या और आसपास के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लहान तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी मिली, जिसे नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। आरोपियों के कब्जे से कुल 42 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने जमीन के अंदर शराब छिपाकर रखे जाने के मामले में भी कार्रवाई की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

