बारिश के लिए श्मशान में सांकेतिक बुवाई, चंद्रपुरा में इंद्रदेव को मनाने की अनूठी परंपरा
मंदसौर। बारिश नहीं होने से चिंतित वार्ड नंबर 26 के चंद्रपुरा क्षेत्रवासियों ने अच्छी वर्षा की कामना को लेकर श्मशान घाट परिसर में सांकेतिक बुवाई की। क्षेत्र की वर्षों पुरानी मान्यता के अनुसार श्मशान घाट में बुवाई करने से बारिश के योग बनते हैं और क्षेत्र में समृद्धि आती है। इसी आस्था के चलते नागरिकों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना की और सांकेतिक रूप से बीज बोकर अच्छी बारिश की कामना की। बारिश के लिए किए गए इस आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में रहवासियों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर इंद्रदेव से क्षेत्र में जल्द झमाझम बारिश की प्रार्थना की। नागरिकों का कहना था कि बारिश की कमी से फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ रही है। समय पर अच्छी बारिश होने से फसलों को जीवनदान मिलेगा और आमजन को गर्मी व उमस से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग कोषाध्यक्ष संजय पंवार और वरिष्ठ नागरिक सोहनसिंह भदोरिया सहित दुलीचंद माली, नितिन सिंह, गोपाल पंवार, मोहनलाल, दीपक माली, दिनेश सिंह, मांगीलाल, पप्पू मालवीय, मनोहर सिंह, अनुराग सिंह और भीम सिंह मौजूद रहे। बड़ी संख्या में चंद्रपुरा क्षेत्र के नागरिकों ने भी आयोजन में सहभागिता की। नागरिकों ने कहा कि यह आयोजन उनकी आस्था और क्षेत्र की परंपरा से जुड़ा है। सांकेतिक बुवाई के माध्यम से उन्होंने अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली की सामूहिक कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

