नीमच में बस स्टैंड पर कार्रवाई, 5 बसें जब्त; मंदसौर में जांच तक सीमित कार्रवाई पर सवाल डॉ. हेडगेवार बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाया, यात्री प्रतीक्षालय खाली कराया; दस्तावेज और परमिट की जांच

मंदसौर। पड़ोसी जिले नीमच में बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि मंदसौर में बस स्टैंड पर जांच-पड़ताल की कार्रवाई तक ही मामला सीमित रहने की बात सामने आई है। नीमच के डॉ. हेडगेवार बस स्टैंड पर लंबे समय से बनी अव्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम अचानक बस स्टैंड पहुंची और बसों के दस्तावेज व परमिट की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान परिसर में लंबे समय से खड़ी पांच बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय भेजा गया। इनमें नवकार जियाजी ट्रैवल्स, वीर गुर्जर और एचएम कोठारी की बसें शामिल थीं। प्रशासन ने यात्री प्रतीक्षालय में किए गए अवैध कब्जे भी हटाए। परिसर में मौजूद असामाजिक तत्वों को खदेड़ा गया और उनके अवैध सामान को नगर पालिका की टीम ने जब्त किया। इसके बाद बस स्टैंड परिसर की सफाई कराई गई, ताकि यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। आरटीओ नंदलाल गामड़ ने बताया कि कार्रवाई सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के तहत की गई है। बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। कार्रवाई के दौरान नंदलाल गामड़, यातायात थाना प्रभारी मलखान सिंह परमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के बाद बस संचालकों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

Oct 2, 2026 - 08:21
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0