सेवा सेतु शिविरों में 5,500 से अधिक लोग लाभान्वित, 7,141 आवेदन मिले मंदसौर सहित 11 नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर; योजनाओं का लाभ देने के साथ लोगों की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई

मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख घटक ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत रविवार को जिले के 11 नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। मंदसौर, भानपुरा, गरोठ, पिपलियामंडी, सीतामऊ, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, सुवासरा, भैंसोदा, शामगढ़, नगरी और दलौदा में आयोजित शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया। शिविरों में 5,500 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया, जबकि 7,141 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 190 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र लोगों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है। देश में 14 लाख आंगनवाड़ियां संचालित हैं, जिनमें 97 हजार मध्यप्रदेश में हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें कुपोषण से मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर तेजी से काम हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के कारण स्वच्छता बढ़ी है और इससे बीमारियों में कमी आई है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रत्येक परिवार से फलदार वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रेरणादायक आयोजन और सकारात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेवा सेतु अभियान भी इसका प्रमुख घटक है, जिसके माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ें और प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में लखन गोवर्धन लाल राठौर, आशा प्रकाश पंडित, अब्दुल माजिद अब्दुल रहीम, नीतू अनिल खरे, तुलसी बाई राजकुमार, लताबाई राजू, मीणा बाई रमेश खोखर, विनोद रमेश खोखर, राधाबाई मंजूलाल और कुलदीप प्रकाश भंडारी शामिल रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत संदीप, प्रवीण, पवन, नूरजहां बी., अलका कुंवर, अमजद और विनीता बैरागी को लाभान्वित किया गया। संबल योजना के तहत भी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ दिया गया। इनमें विमला, गोपाल, आशाबाई, बबली बाई, जरीना, बबीता, जहांआरा, इमरान, कल्पना, जलील, शेरबानो, उस्मान खां, मोनिका, शाबाना बानो, मो. इमरान, माया, चेतना, रेखा, पार्वती बाई, दिनेश, परवीन बी., लताबाई, ज्योति, अन्नू, काशीराम, भागवती, कचरुमल, यशोदा, सलमा, पन्नालाल, कौशल्या, रेखा बाई, सुशीला देवी, निसार खान, घनश्याम, सीता, शिवलाल, त्रिलोक चंद्र, भेरूलाल, लक्ष्मण, गोवर्धन लाल, रजियाबी, बाबूलाल, कारी बाई, सावित्री, मोहनलाल, जानकीबाई, शिवाकांत और गोपाल शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संगीता बाई, मनोहर पंवार, पुष्पा मकवाना, शाहजहां बी., रामी बाई, रेखा व्यास, लीला बाई, रेखा बाई, सुरेखा सोनी और मायाबाई को लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पृथ्वीराज सिंह और लाली बाई रमेश कहार को सब्सिडी का लाभ दिया गया।

Oct 5, 2026 - 08:02
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0