भानपुरा में नशे की खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार एक किलो अल्प्राजोलम और पांच किलो डोडाचूरा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित 1.75 लाख रुपए का माल बरामद

मंदसौर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने लेदी चौराहे के पास कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक किलो अल्प्राजोलम, पांच किलो डोडाचूरा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि लेदी चौराहा, भवानीमंडी आम रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और राजस्थान के झालावाड़ जिले के आवर पगारिया निवासी रोडुलाल मेघवाल (45) को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से एक किलो अल्प्राजोलम मिला, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। वहीं, सफेद कट्टे में रखा पांच किलो डोडाचूरा भी बरामद हुआ, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत और इन्हें पहुंचाए जाने वाले स्थान का पता लगाया जा सके।

Oct 10, 2026 - 08:41
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0