नौ दिन शक्ति की भक्ति में लीन रहेगी शिव की नगरी* शुभ मुहूर्त में होगी घटस्थापना *शारदीय नवरात्रि का रविवार को शुभारंभ*
मंदसौर। शारदीय नवरात्रि पर्व का 11 अक्टूबर रविवार को शुभारंभ होने जा रहा है। मंदसौर नगर और समूचे अंचल में मां दुर्गा के आगमन के एक दिन पूर्व जोर-जोर से तैयारी की गई ।हालांकि शहरी क्षेत्र में अब गरबा प्रांगणों में माता जी की तस्वीर रखकर गरबा आराधना करने का प्रचलन बढ़ गया है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की ही स्थापना घट स्थापना के साथ की जाती है और गरबा आराधना कर गरबोत्सवों का आयोजन किया जाता है।तो मंदसौर नगर के विभिन्न व्यस्त बाजारों में मां अंबे की विविध मुद्राओं वाली आकर्षक बहुरंगी मनोहारी प्रतिमाएं शिल्पकारों द्वारा बनाकर उपलब्ध कराई गई है। मंदसौर नगर के गरबा प्रांगणों में ज्यादातर तस्वीरों को ही स्थापित किया जाएगा।लेकिन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर गरबा प्रांगणों में माताजी की मूर्तियां ही प्रतिष्ठित की जा रही हैं। माता जी की मिट्टी की बनाई हुई प्रतिमाएं कहीं पीओपी की भी प्रतिमाएं बनी हुई है तो यह सब अलग-अलग भाव मुद्राओं वाली प्रतिमाएं हैं और ग्रामीण जन बड़ी ही श्रद्धा के साथ इन प्रतिमाओं को यहां से ले जाकर अपने गरबा प्रांगण में घट स्थापना के साथ शुभ मुहूर्त में स्थापित करेंगे। नगर में शनिवार एक दिन पूर्व दिनभर यही वातावरण चलता रहा। नवरात्रि शुभारंभ के 1 दिन पूर्व की पूरी तैयारी चल रही है। नगर में परंपरागत गरबा प्रांगण में पूरी तैयारी कर ली गई है गांधी चौराहा पर रंगारंग आकर्षक विद्युत साज साज के साथ घर में होंगे गुजराती गरबा का आयोजन नगर पालिका के प्राण परिसर प्रांगण में होगा कालका माता घर बहुत सब समिति द्वारा सम्राट मार्केट में गर्भावस्थाओं का आयोजन होगा उधर आनंद गरबा नई आबादी राम टेकरी बड़ा चौक बड़ी होली नवशक्ति गरबा प्रांगण जीवागंज अभिनंदन नगर ओर संजीत नाका क्षेत्र की कालोनियां, जनता कॉलोनी गांधीनगर यश नगर,शहर, सीतामऊ फाटक , स्टेशन क्षेत्र जनकुपुरा,खानपुरा खिलची पुरा चंद्रपुरा आदि क्षेत्रों में गरबा अयोजन होंगे। व्यावसायिक गरबे कहीं भी नहीं हो रहे हैं और ना ही एक या दो दिन के गर्भों को कहीं अनुमति दी गई है। स्वर्गीय समाज सेवी बद्री भाई सांखला की स्मृति में परंपरागत रूप से उनके परिवार द्वारा 11 अक्टूबर शारदे नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर सांखला चौक में माताजी की तस्वीरों का वितरण समारोह होगा। उधर मालवा अंचल की प्रमुख शक्ति पीठ श्री नालछा माता मंदिर में भी शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है नौ ही दिनों के कार्यक्रम निर्धारित हो गए हैं।और प्रतिदिन यहां शारदीय नवरात्रि पर्व पर महा आरती और विविध आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

