ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत गरोठ रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, बाराखेड़ा निवासी शुभम जायसवाल की मौत

गरोठ। गरोठ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम जायसवाल निवासी बाराखेड़ा, थाना पिपलौदा के रूप में हुई है। घटना तड़के करीब 3.59 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुभम जायसवाल गरोठ रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से संबंधित जानकारी जुटाई। युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Oct 11, 2026 - 08:35
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0