वोट की पारदर्शिता पर सवालों के बीच कांग्रेस का तिरंगा मार्च मंदसौर में विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में निकली रैली, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाई
मंदसौर। वोट चोरी के विरोध और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को मंदसौर में कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला। राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित मार्च में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया। विधायक विपिन जैन के कार्यालय से शुरू हुआ मार्च बीपीएल चौराहा, गोल चौराहा और नई आबादी से होकर वापस विधायक कार्यालय पहुंचा। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। विधायक विपिन जैन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। मार्च में पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, मोहम्मद हनीफ शेख, विनोद शर्मा, विकास दशोरा, खलील शेख, सुरेंद्र कुमावत, राजेश सोलंकी, आसिफ छिपा, श्याम गुगर, यूनुस मेव, आदित्य पाटील, दिलीप देवड़ा, कमलेश सोनी, शैलेंद्र गोस्वामी और सुदीप पाटिल सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। महिला कार्यकर्ताओं में रफत पयामी, इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला, अनीता भदोरिया, सुनीता बंडी, नम्रता सत्रावाला और योगिता बैरागी मौजूद रहीं। विधायक प्रतिनिधियों में तरुण खींची, राजनारायण लाड़, सुनील बसेर, संजय नाहर, खलील पठान, अभिषेक पाटीदार, एनडी वैष्णव, पंकज जोशी, अंबालाल हिंगोरिया, विश्वास दुबे, राजेश फरक्या, रईस पटवारी, बलवंत सिंह चौहान, कमलेश जैन, मुकेश यादव और सादिक गोरी शामिल हुए। इसके अलावा आबिद मेव, राकेश सेन, मंगल गवली, साबिर इलेक्ट्रीशियन, महेश गुप्ता, अजय सोनी, विजय मारू, विजय जैन, संजय बारोट, रमेश ब्रिजवानी, अंसार मेव, जयेश पालीवाल, रमेश कुमावत, दिनेश जेठानियां, लालू भाई, अखिलेश शर्मा, गगन माली, शैलेश माली, नितिन शर्मा, सम्यक जैन और अक्षय सेठिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

