चौपाटी पर बालू रेत से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सोमवार को नगर में चौपाटी पर बालू रेत से भरी एक ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि घटना में बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना के कारणों और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि नगर की चौपाटी पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, जिसके बाद से मार्ग उबड़-खाबड़ हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सड़क को व्यवस्थित करने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में नाराजगी है। रहवासियों और वाहन चालकों ने संबंधित जिम्मेदारों से सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी गंभीर हादसे को रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

