कार बेचकर रकम नहीं दी, शामगढ़ पुलिस ने दर्ज किया अमानत में खयानत का केस
मंदसौर। कार बेचने के बाद उसकी राशि नहीं देने और लगातार टालमटोल करने के मामले में शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी ओमप्रकाश सोनी की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक राजगरु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फरियादी की कार बेच दी, लेकिन उसकी रकम नहीं चुकाई। फरियादी ने जब राशि मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। परेशान होकर फरियादी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

